Breaking

पहिली ते दहावी संपूर्ण अभ्यास

पहिली ते दहावी संपूर्ण अभ्यास
चित्रावर क्लिक करा

Thursday, 15 January 2026

January 15, 2026

नववी हिंदी लोकभारती 3 कबीर

 कबीर की विशेषताएँ-

उत्तर - फक्कड़ाना स्वभाव

मस्ती

वाणी

तेज


*(ii) कबीर जिज्ञासु थे,.......

(अ) मिथ्या के। (ब) सत्य के। (क) कथ्य के।

उत्तर-सत्य के


* (1) संजाल पूर्ण कीजिए

मस्त-मौला के लक्षण -

उत्तर-(1)वर्तमान कर्मों को सर्वस्व न समझना


(2)प्रेम का मतवाला होना


(3)पुराने कृत्यों का हिसाब न रखना


(4)भविष्य में सबकुछ झाड़- फटकार निकल जाना


कृति 2 : (स्वमत अभिव्यक्ति)


* 'कबीर संत ही नहीं समाज सुधारक भी थे' इस विषय पर अपने विचार लिखिए।

उत्तर : कबीर का नाम संत कवियों में लिया जाता है। कबीर ने ईश्वर एवं ईश्वर भक्ति पर तो लिखा ही है, उन्होंने समाज में व्याप्त कुरीतियों और विषमताओं पर गहरी चोट की है। कबीर के काल में समाज में अनेक विकृतियाँ फैली हुई थीं। तरह-तरह के अंधविश्वास प्रचलित थे। जाति प्रथा की कुरीतियों से लोग त्रस्त थे। धर्म को लेकर कट्टरता का बोलबाला। लोगों में आपसी भेद-भाव जोरों पर था। तरह-तरह के बाह्याडंबर प्रचलित थे। कबीर ने इन सब का जोरदार विरोध किया। वे सामान्य जनता से जुड़े हुए थे। समाज में व्याप्त सभी बुराइयों पर उन्होंने बिना लाग-लपेट प्रहार किया है। इस तरह कबीर ने अपने काव्य के माध्यम से समाज- -सुधार का महत्त्वपूर्ण कार्य किया है।

January 15, 2026

नववी हिंदी लोकभारती ,4.किताबे

 *(i)

कवि किताबें यहाँ रखते थे -

उत्तर-सीने पर


गोदी में


घुटनों पर


माथे से लगाकर


(2) पद्यांश प्रयुक्त निम्नलिखित उर्दू शब्दों के अर्थ

लिखिए : 


(i) नीम-सजदे.....

उत्तर (2) आधा माथा टेकने की स्थिति


(ii) इल्म

उत्तर-ज्ञान


(iii) आइंदा

उत्तर-भाविष्य में



पद्यांश की आरंभ वाली पाँच पंक्तियों का भावार्थ लिखिए। 

उत्तर : भावार्थ के लिए देखिए 'कविता का सरल अर्थ (5) 1


शब्द-युग्म पूरे कीजिए और वाक्य में प्रयोग कीजिए :


(i) घर - घर-घर ।

वाक्य : महात्मा गांधी का नाम घर-घर जाना जाता है।


(ii) उधड़े - उधड़े।

वाक्य : उस वृद्धा के रिश्ते उधड़े-उधड़े-से हैं।


(iii) भला बुरा

वाक्य : भला-बुरा कैसा भी हो, भाई भाई होता है।


(iv) प्रचार प्रचार-प्रसार ।

वाक्य : आज का जमाना प्रचार-प्रसार का है।


(v) भूख - भूख-प्यास 

वाक्य : किसान भूख-प्यास सहते हुए निरंतर अपने काम में लगा रहता है।


(vi) भोला - भोला-भाला।

वाक्य : रमेश एक भोला-भाला लड़का है।

January 15, 2026

नववी हिंदी लोकभारती जूलिया

 जूलिया के मन के भाव दर्शाने वाले स्वर-

उत्तर -विनीत स्वर

दबे स्वर


* यदि जूलिया की जगह आप होते, तो.....' विषय पर अपने विचार स्पष्ट कीजिए।

उत्तर : जूलिया एक सीधी-सादी, डरपोक, दब्बू पर भली महिला है। उसकी इस भलमनसाहत का फायदा उठा कर लोग उसे धोखे से उगते रहे हैं। गृहस्वामी धोखे से उसके तय किए हुए वेतन से 10 रूबल काट लेता है। दो महीने पाँच दिन काम करवा कर उसे केवल दो महीने के पैसे देने की बात करता है और इतवार की छुट्टियों के भी पैसे काट लेता है। जूलिया उफ् तक नहीं करती। यह उसके साथ सरासर अन्याय है। गृहस्वामी ने खुलेआम जूलिया को ठग लेने, धोखा देने और उस पर अत्याचार करने का काम किया है। अत्याचार सहन करना अपने आप पर अत्याचार करना होता है। यदि मैं जूलिया की जगह होता, तो मैं अपनी सच्चाई पर अड़ा रहता और किसी भी हालत में यह अन्याय सहन नहीं करता। मैं अपना हक कभी नहीं छोड़ता ।


(1) परिच्छेद पर आधारित दो ऐसे प्रश्न तैयार कीजिए, जिनके उत्तर निम्नलिखित शब्द हों :


(i) वान्या

उत्तर- कोल्या के अलावा जूली से कौन पढ़ता था ? i) 


(ii) रूबल।

उत्तर- रूसी मुद्रा का नाम क्या है?



कई बार अज्ञान के कारण गरीबों को ठगा जाता है, यह देख कर मेरे मन में विचार आए.....'

उत्तर : गरीबी सबसे बड़ा अभिशाप है। गरीबों को न चाहते हुए भी मजबूरी में शोषण का शिकार होना पड़ता है। लोग उनकी मजबूरी का फायदा उठाते हुए उन पर तरह-तरह के अन्याय करते हैं। इस बात को जानते हुए भी वे चुप रहते हैं। उनकी यह खामोशी लोगों को उन पर और अत्याचार करने का निमंत्रण देती है। गरीबों को अन्याय का विरोध करने का यथाशक्ति साहस करना चाहिए। उनमें जागरूकता पैदा करने की आवश्यकता है। इसके लिए उन्हें अपनी दब्बूपन की प्रवृत्ति त्यागनी होगी और अपने अधिकारों को समझना और उसके

लिए दृढ़तापूर्वक अडिग रहना चाहिए ।


* (2) नीचे दिए गए विरामचिह्नों के नाम लिखिए :

उत्तर-  (i)  [[]]

बड़ा कोष्ठक


  [ ] (ii) ''- -''

 उत्तर- दोहरा अवतरण चिह्न ।


(1) कारण लिखिए:

(i) गृहस्वामी द्वारा जूलिया से माफी माँगना

उत्तर -(i) जूलिया के साथ क्रूर मजाक करना।


गृहस्वामी का जूलिया को संसार के साथ लड़ने के लिए कहने का कारण 

उत्तर -ताकि वह अपने आप को बचाए रख सके।


  * (1) परिच्छेद में प्रयुक्त कोई एक मुहावरा ढूँढ़कर उसका सार्थक वाक्य में प्रयोग कीजिए। 

मुहावरा सबक देना I


(2) नीचे दिए गए विरामचिह्नों के नाम लिखिए

(I) -  

योजक चिह्न 


(॥) .

लाघव / संक्षेप चिह्न


 (॥I) -

निर्देशक चिह्न ।


*(3) निम्नलिखित वाक्यों में उचित विरामचिह्न लगाइए : (i) स्त्री शिक्षा को लेकर लेखक के क्या विचार थे

* उत्तर -(i) स्त्री शिक्षा को लेकर लेखक के क्या विचार थे 


ii) श्याम तुम आ गए

उत्तर-(ii) श्याम, तुम आ गए। ?


iii) मोहन बोला तुमने जो कुछ कहा ठीक है

उत्तर- (iii) मोहन बोला, "तुमने जो कुछ कहा, ठीक है।"



* •'संसार में दब्बू और रीढ़रहित लोगों के लिए कोई स्थान नहीं है,' इस विषय पर 8 से 10 वाक्यों में अपने विचार लिखिए।

उत्तर : लकड़हारा भी जंगल में लकड़ी काटने जाता है, तो वह सीधे पेड़ को ही काटने की तलाश करता है। टेढ़े पेड़ को वह भी छोड़ देता है। यही हाल मनुष्यों का भी है। भले लोगों पर कोई भी अन्याय करने से नहीं चूकता। भला आदमी अपनी भलमनसाहत के कारण छोटे-मोटे अन्याय का विरोध करना उचित नहीं समझता। पर लोग इसका उल्टा अर्थ लगाते हैं। इस तरह के व्यक्ति को लोग दब्बू और बिना रीढ़ का समझने लगते हैं और उन्हें ऐसे लोगों के साथ अन्याय करने में झिझक नहीं होती। यह बात भले लोगों को समझने की जरूरत है। आज जरूरत है, अपने आप को बचाए रखने के लिए, कठोर, क्रूर, निर्मम और हृदयहीन संसार से अपने हित के लिए लड़ने की। शोषण करने वालों को मुँह की खिलाने की। तभी कोई संसार में सम्मान से जीवित रह सकता है। दब्बू और बिना रीढ़ के लोगों के लिए संसार में अपना अस्तित्व बनाए रखना मुश्किल है।

January 15, 2026

नववी हिंदी, लोकभारती 6 ए सखि

 (i) तोता

उत्तर- राम भजन किए बिना कभी न सोने वाला।


चंद्रमा -

उत्तर- देखने वाले का मन प्रसन्न करने वाला।


* (i) अंजन

उत्तर -हमेशा सुंदरता में वृद्धि करने वाला।



* (ii) नीर

* उत्तर -सबको जीवित रखने वाला


(iii) पाती (पत्र)

उत्तर -आने पर सबको प्रफुल्लित कर देने वाली


(3) निम्नलिखित वाक्यों में कारक रेखांकित कर उनके नाम और चिह्न लिखिए:


(i) अजीब शंकाओं से परेशान हो उठा।

उत्तर -(i) से  करण कारक 



(ii) हे मानव, मुझे क्षमा कर, मैं पृथ्वी से बहुत दूर पहुँच चुका हूँ।

उत्तर -हे- संबोधन कारक


से संबोधन कारक


निम्नलिखित वाक्यों में कारक रेखांकित कर उनके नाम लिखिए: 


(i) श्रीमती भटनागर ने दरवाजे पर फिर से वैसी ही गाड़ी के पहियों के निशान देखे।

उत्तर -ने कर्ता कारक


पर अधिकरण कारक


के संबंध कारक



(ii) उस सीड़ी को तुरंत सुनने की व्यवस्था की गई। 

उत्तर -को संप्रदान कराक


की संबंध कारक



(iii) घर से बाहर गए उन्हें काफी समय हो गया था।

उत्तर -से अपादान कारक


'यदि मैं डॉक्टर भटनागर की जगह होता/होती तो ..... विषय पर अपने विचार लिखिए।

उत्तर : डॉक्टर भटनागर एक सेवाभावी डॉक्टर थे। वे मरीजों की देखभाल करने के लिए हमेशा तैयार रहते थे। ऐसे डॉक्टर की मरीजों को बहुत जरूरत थी। डॉक्टर भटनागर का अपहरण कर दूसरे ग्रह पर ले जाना उनके साथ अन्याय था। मैं डॉक्टर भटनागर की जगह होता, तो अपहरण करने वालों से अनुरोध करता कि मैं उनके ग्रह के लोगों की चिकित्सा जरूर करूँगा, पर पृथ्वी के अपने मरीजों और अपने परिवार से भी समय-समय पर मिलने की मुझे छूट दी जानी चाहिए। अपने स्वार्थ के लिए इस तरह बंधक बनाकर ले जाना मैं बिलकुल पसंद नहीं करता। मुझे उस ग्रह के मरीजों की चिकित्सा करने में कोई एतराज नहीं होता, पर अपनी यह माँग भी मैं उनके सामने रखता। मानवता के आधार पर शायद वे मेरा आग्रह मान भी लेते।


* • आकृति पूर्ण कीजिए :

(i)

ग्रह पर भिन्नता दर्शाने वाले घटक


उत्तर - अंतरिक्ष यान


घर


कारखाने


बाजार


बस्तियाँ


मोटरें



(ii) ग्रह के यानों की विशेषता-

उत्तर - एक ग्रह से दूसरे ग्रह पर आसानी से जाने-आने में सक्षम



.ग्रह के लोगों की प्रगति


उत्तर - चिकित्सा क्षेत्र में


विज्ञान क्षेत्र में


अत्यंत पिछड़ापन


चरम सीमा पर


सौरमंडल के अन्य ग्रह पर बसे लोगों के चिकित्साशास्त्र में पिछड़े रहने के कारणों की सूची तैयार कीजिए :


उत्तर -शरीर बहुत मजबूत होना


उनकी ऊपरी चमड़ी मोटे प्लास्टिक जैसे | पदार्थ की बनी होना


बीमार न पड़ना


(iii) ग्रह के लोगों की शारीरिक बनावट-

उत्तर - मजबूत शरीर


मोटे प्लास्टिक जैसी चमड़ी

January 15, 2026

नववी हिंदी लोकभारती, 8.वीर भूमि पर कुछ दिन

 * (i) सब कुछ इतना सुंदर सजीव और मनोहर था ।

शब्द

(i) मनोहर


विग्रह

मनः + हर


संधि

नः + ह


प्रकार

विसर्ग संधि



(ii) हंस सुंदर व उज्ज्वल था।

शब्द उज्ज्वल


विग्रह उत् + ज्वल


संधि त् + ज्य


प्रकार

व्यंजन संधि



(2) विरुद्धार्थी शब्द लिखिए :


(i) समीप x 

समीप x दुर



(ii) युद्ध x

युद्ध  x शांति



(iii) सजीव x

सजीव x निर्जीव


(iv) अनेक x

अनेक x एक I


भारतीय कलाकारों का सम्मान तथा उन्हें नमन करने का मन * करता है।

शब्द नमन


विग्रह

नम् + अन


संधि

म्+ अ


प्रकार

व्यंजन संधि



* (ii) थोड़ी ही देर में होटल के स्वागत कक्ष में आसीन थे उत्तर 

शब्द -

(ii) स्वागत


विग्रह

स्व + आगत


स्वर संधि

 अ + अ

 

प्रकार 

स्वर संधि



1) उत्तर लिखिए :

उत्तर- ऊँट की सवारी करने के बाद लेखिका की स्थिति

मन में डर और आनंद का भाव।



 ii) ऊँट की सवारी का अनुभव रोमांचकारी और मनोरंजक था, यह दर्शाने वाला वाक्य

उत्तर -सभी की हृदयगति वैसी ही धड़क रही थी, जैसी हमारी।'


* (1) अधोरेखांकित शब्दों का संधि विग्रह करके उसके प्रकार बताओ :


(i) हमारी मंजिल थी सूर्यास्त केंद्र बिंदु।

शब्द

सूर्यास्त


विग्रह

सूर्य • अस्त


संधि

अ • अ


प्रकार

स्वर संधि



(ii) रेखांकित प्रत्येक लोकोक्ति को सोदाहरण लिखो।


शब्द रेखांकित


विग्रह रेख अंकित .


शब्द लोकोक्ति


विग्रह

रेख + अंकित


संधि

अ + उ


प्रकार

स्वर संधि


शब्द

सोदाहरण


विग्रह

 लोक • उक्ति


संधि 

अ + उ


प्रकार 

स्वर संधि


चित्तौड़गढ़ में स्थित स्थान -

उत्तर -जैन मंदिर


गोमुखी कुंड


कालिका मंदिर


मीरा मंदिर


भारत के प्रसिद्ध दर्शनीय स्थल-

उत्तर -ताजमहल


कोणार्क का सूर्य मंदिर


लाल किला


चारमीनार

January 15, 2026

नववी हिंदी, लोकभारती, 10 रात का चौकीदार

 1) संजाल पूर्ण कीजिए :


 चौकीदार से मारपीट करने वाले-

उत्तर- नशेवाले

पत्तेवाले

गुंडे

बदमाश


2) कारण लिखिए :

(i) चौकीदार द्वारा पैसे न देने वाले लोगों के घरों की भी रखवाली करने का कारण .....

 उत्तर - कोई घटना हो जाने पर झूठा आरोप लगने का डर तथा चौकीदार का केवल पैसे के लिए ही काम न करने का विचार |


(ii) चौकीदार की असुरक्षा का कारण

उत्तर गुंडे-बदमाशों का मारपीट करना ।


नीचे दिए गए अनेक शब्दों के लिए एक शब्द लिखिए और उन्हें अपने वाक्यों में प्रयोग कीजिए :

(i) रातों में सड़क पर लाठी ठोंकते, सीटी बजाकर पहरा देने वाला

(i) चौकीदार-

वाक्य : पहरा देते समय सावधानी रखना चौकीदार का काम होता है।


(ii) अपनी जिम्मेदारियाँ तथा कर्तव्य निभाने वाला

उत्तर -(ii) जिम्मेदार -

वाक्य : रमेश एक जिम्मेदार व्यक्ति है।


रात में अकेले घूमते तुम्हें डर नहीं लगता?

उत्तर -ऐसा पहले मेरे साथ हो चुका है साब जी।


ऐसा पहले मेरे साथ हो चुका है साब जी।

उत्तर- रात में अकेले घूमते तुम्हें डर नहीं लगता?


लूट डकैती करने वालों ने चौकीदार से मारपीट की' - यह समाचार पढ़कर मन में आए विचार लिखिए।

उत्तर -चौकीदार जहाँ काम करता है, उस स्थान की सुरक्षा करना उसकी जिम्मेदारी होती है। ऐसी जगह पर कोई घटना अथवा चोरी- डकैती होती है, तो पुलिस का संदेह सबसे पहले चौकीदार पर ही जाता है। इसलिए चौकीदार का जहाँ तक वश चलता है वह अपने काम में लापरवाही नहीं करता। चोर डकैतों का सामना सबसे पहले चौकीदार से ही होता है। वे चौकीदार को अपने रास्ते से हटाने के लिए उससे मारपीट करते हैं। कभी-कभी उन्हें बुरी तरह घायल भी कर देते हैं। चौकीदार अपना काम मुस्तैदी से करता है। उसके काम में अड़चन डालना और उसे मारना पीटना मानवता के विरुद्ध है। इसलिए चोर-डकैतों को चौकीदार की मजबूरी समझनी चाहिए और उनके साथ मारपीट नहीं करनी चाहिए I


आकृति पूर्ण कीजिए :


(i) चौकीदार के सोने का समय

उत्तर -सुबह आठ-नौ बजे के बाद



(ii) चौकीदार को अधिक ध्यान रखना पड़ता है, जिनका-

उत्तर -जो उसे पैसे नहीं देते


(iii)लेखक के अनुसार चौकीदार की दो विशेषताएँ-

उत्तर -जिम्मेदारी से अपना कर्तव्य निभाना


निष्कपट भाव से सुरक्षा की चिंता करने वाला



(iv) चौकीदार सोता है. इतना-

उत्तर -जितने से बीती रात की नींद पूरी हो


जितने से आने वाली रात भर जाग सके


(v) लेखक के रात भर के ऊहापोह का परिणाम

 उत्तर -चौकीदार की चौकसी का पूरा मेहनताना देने का निर्णय


निम्न वाक्यों में से सर्वनाम एवं क्रिया छाँटकर भेदों सहित लिखिए :

उत्तर :


सर्वनाम


मैं-उत्तम पुरुष


मैं - उत्तम पुरुष


अपना-उत्तम पुरुष


छोड़ता। मैं


सदैव अपना कर्म


कुछ- अनिश्चय वाचक


निज-उत्तम पुरुष 


चाहे कुछ भी

हो जाए, में निज व्रत नहीं छोडता मैं सदैव अपना कर्म करता हूँ और अन्यों से करवाता भी हॅू I


क्रिया


हो जाए - संयुक्त


→ करता हूँ-संयुक्त


करवाता हूँ-संयुक्त


द्वितीय प्रेरणार्थक


उपक्रम / कृति/परियोजना


निम्न में से संज्ञा तथा विशेषण पहचानकर भेदों सहित

लिखिए:

उत्तर : संज्ञा


मोहन - व्यक्ति


वाचक


फल- जातिवाचक


| टोकरी - जातिवाचक


| आम- जातिवाचक


बेर-जातिवाचक


अंगूर - जातिवाचक


गुच्छे-जातिवाचक



मोहन ने फलों की टोकरी में कुछ रसीले आम थोडे से बेर तथा कुछ अंगूर के गुच्छे साफ पानी से धोकर रखवा दिएI


विशेषण

रसीले-गुणवाचक


थोड़े - अनिश्चित संख्यावाचक


कुछ - अनिश्चित संख्यावाचक


→ साफ-गुणवाचक


कुछ- अनिश्चित


संख्यावाचक

January 15, 2026

नववी हिंदी लोकभारती,1.कह कविराय

 कृति 2 : (आकलन कृति)


* (1) आकृति पूर्ण कीजिए :


कवि की दृष्टि से मित्र की परिभाषा

-स्वार्थरहित प्रेम


-साथ देने वाला


-धन के कोई मतलब नहीं


-धोखा न देने वाला


(1) आकृति पूर्ण कीजिए :


बिना सोचे काम करने के परिणाम

-काम बिगड़ जाता है।


जग में हँसी होती है।


किसी भी काम में मन नहीं लगता।


→ पछताना पड़ता है।


• (2) कवि के मतानुसार मनुष्य की विचारधारा स्पष्ट कीजिए


(i) ऋण लेते समय-

उत्तर-  मीठे वचन बोलना झूठ बोलना I


(ii) ऋण लौटाते समय

 उत्तर- मारने दौडना कागजों को झूठा बताना |


(iii) सयानों के काम

उत्तर-(1) ईश्वर का स्मरण करना।


(2) परमार्थ के काम करना ।


(3) अपना आचरण सही रखना।


(4) अपनी प्रतिष्ठा का ध्यान रखना।


(iii) बड़ों के द्वारा दी गई सीख

उत्तर -अपना आचरण सही रखना, अपनी प्रतिष्ठा का ध्यान रखना


हाथ' शब्द पर प्रयुक्त कोई एक मुहावरा लिखकर उसका

वाक्य में प्रयोग कीजिए :

उत्तर : हाथ बँटाना - सहायता करना । 

वाक्य : सलिल माँ के सभी कामों में हाथ बंटाता है।

January 15, 2026

नववी हिंदी लोकभारती,2 जंगल

 कहानी के पात्र के स्वभाव की विशेषताएँ :


(i) पीयूष

अबोध, पशु-पक्षी प्रेमी


(ii) तविषा

आज्ञाकारी बहू, प्यार करने वाली माँ


(iii) शैलेश

आज्ञाकारी पुत्र

January 15, 2026

नववी हिंदी, लोकभारती 5.अतीत के पत्र

 उचित जोड़ियाँ बनाइए :

( I)विद्यार्थी मंडल नो

(॥)उपनिषद-छह

(iii) ज्ञानेश्वरी -सत्या सत्याग्रह



'स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मन का वास होता है', विषय पर स्वमत लिखिए।

उत्तर : दुनिया में स्वास्थ्य से बढ़कर कुछ नहीं होता । शरीर यदि स्वस्थ हो तो सब कुछ अच्छा लगता है। लेकिन यदि हम थोड़ा-सा भी बीमार हों तो दुनिया बेमानी लगती है। किसी भी काम में मन नहीं लगता। यदि शरीर स्वस्थ हो तो सब कुछ अच्छा लगता है। इसीलिए स्वास्थ्य को सबसे बड़ा धन कहा गया है। तन और मन का गहरा संबंध है। एक स्वस्थ तो दूसरा भी स्वस्थ । इसीलिए कहा गया - पहला सुख निरोगी काया । निरोगी काया के लिए न केवल तन बल्कि मन के भी स्वस्थ रहने की आवश्यकता है। स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन का वास होता है।


उचित जोड़ियाँ बनाइए :

'अ'                            ब


(i) राष्ट्रीय शिक्षा               व्रत

॥)विनोबा जी का साध्य     योजना

३) ब्रह्मचर्य                      आश्रम

उत्तर -

 राष्ट्रीय शिक्षा             -  योजना

 विनोबा जी का साध्य    - आश्रम

 ब्रह्मचर्य                        -व्रत 


अर्थ की दृष्टि से वाक्य परिवर्तित करके लिखिए। सब तुमसे मिलने को उत्सुक हैं। (विधानार्थक)

उत्तर :(1) क्या सब तुमसे मिलने को उत्सुक हैं। (प्रश्नार्थक) (2) तुम सबसे मिलो। (आज्ञार्थक)

(3) वाह! सब तुमसे मिलने को उत्सुक हैं। (विस्मयार्थक) (4) सब तुमसे मिलने को उत्सुक होंगे। (संदेहार्थक) (5) तुमसे मिलने को कोई उत्सुक नहीं है। (निषेधार्थक)

January 15, 2026

दहावी हिंदी ९. रुढ की हड्डी

 ९. रुढ की हड्डी


कृति 1 : (आकलन) 


 (1) संजाल पूर्ण कीजिए :


    रिश्ते 

    

   रामस्वरूप- उमा   -    पिता-पुत्री 


   नौकर- मालिक     -    रतन- रामस्वरूप

 

  शंकर-गोपाल प्रसाद  -  पिता-पुत्र

 

  रामस्वरूप- प्रेमा    -   पति-पत्नी






(2) आकृति पूर्ण कीजिए :


(i) व्यावसायिक शिक्षा के नाम - 


    - वकील

   

    -  मेडिकल





(ii)  शास्त्रीय संगीत में प्रयुक्त वाद्यों के नाम 


    - हारमोनियम

   

    - सितार





कृति 2 : (आकलन) 


(1) कारण लिखिए :


(i) उमा मेहमानों के सामने जरा करीने से आए 


  - गोपाल प्रसाद खूबसूरत बहू चाहते थे।



(ii) रामस्वरूप ने हारमोनियम उठाकर लाने को कहा -      


  - रामस्वरूप, गोपाल प्रसाद और शंकर को दिखाना चाहते थे कि उनकी लड़की हारमोनियम बजाना जानती है।




कृति 3 : (शब्द संपदा)


(3) गद्यांश में प्रयुक्त शब्द-युग्म पूर्ण कीजिए।


   (i) पढ़े  - लिखे  

   

   (ii) सभा  -  सोसायटी


  (iii) ठीक  -  ठाक


  (iv) धीरे  -  धीरे।





कृति 1 : (आकलन) 


(1) आकृति पूर्ण कीजिए :


गोपाल प्रसाद की दृष्टि में बहू ऐसी हो -


   - खूबसूरत हो। 

  

  - सिलाई- पुराई जानती हो । 

  

  - अधिक पढ़ी-लिखी न हो। 


  - चश्मा न पहनती हो।




कृति 1 : (आकलन) 


(1) कारण लिखिए : 


(i) बाप-बेटे चौंक उठे -  उन्होंने उमा के चेहरे पर सुनहरी 


रिमवाला चश्मा देखा।



(ii) उमा को चश्मा लगा  - पिछले महीने उमा की आँखें 


दुखने लगी थीं।





कृति 3 : (शब्द संपदा)


(3) गद्यांश में प्रयुक्त शब्द-युग्म पूर्ण कीजिए :


(i) पेंटिंग  -  वेंटिंग


(ii) गाना   -  बजाना


(iii) पढ़ाई  -  वढ़ाई


(iv) इनाम  -  बिनाम।




(2) कारण लिखिए : 


• (ii) उमा को गुस्सा आया


     - गोपाल प्रसाद उमा के चश्मे, उसके गाने-बजाने, पेंटिंग, सिलाई और उसकी पढ़ाई आदि के बारे में एक के बाद एक प्रश्न करते जा रहे थे।





कृति 3 : (शब्द संपदा) 


(1) कृदंत बनाइए :


   (i) पढ़ना   –   पढ़ाकू


  (ii) समझना   -   समझदार


 (iii) सीना    -   सीनेवाला 


(iv) चाहना    -   चाहत।






(4) शब्द-युग्म पूर्ण कीजिए : 


   सीधा  - सादा | 






कृति 4 : (स्वमत अभिव्यक्ति)


 • सुनी-पढ़ी अंधविश्वास की किसी घटना में निहित आधारहीनता और अवैज्ञानिकता का विश्लेषण करके लिखिए।


  उत्तर : मेरी दादी बड़ी अंधविश्वासी हैं। उनका मानना था कि कोई घर से बाहर जा रहा हो और किसी को छींक आ जाए तो जाने वाले का काम पूरा नहीं होगा। किसी के बाहर जाते समय कोई छींक दे तो दादी बाहर जाने वाले को रोक देती थीं। घर के सभी लोग उनकी इस आदत से परेशान थे। एक बार मेरे भाई को इंटरव्यू के लिए बाहर जाना था। यह इंटरव्यू हमारे जिले के सर्वश्रेष्ठ स्कूल में वाइस प्रिंसिपल के पद के लिए था। भाई काफी दिनों से इसके लिए तैयारी और प्रतीक्षा कर रहे थे। मुझे बहुत खाँसी-जुकाम हो रहा था। जैसे ही भाई ने बैग उठाकर चलना चाहा, मुझे जोर-जोर से छींकें आने लगीं। दादी ने भाई को जाने नहीं दिया और उनका वह महत्त्वपूर्ण इंटरव्यू छूट गया। घर के सभी लोग इस घटना से बहुत दुखी हुए। मैंने दादी को समझाया कि छींक एक स्वाभाविक क्रिया है। जुकाम होने पर नाक में एक प्रकार की सरसराहट होती है। नाक में मौजूद नर्व सेल इसका संकेत मस्तिष्क को भेजते हैं। मस्तिष्क इसकी प्रतिक्रिया में चेहरे, गले और छाती की मांसपेशियों को सक्रिय कर देता है, जिसके फलस्वरूप ये सब मिलकर तेज हवा निकालकर बाहरी कणों को बाहर फेंक देते हैं। यही क्रिया छींक है। दादी के मन में भी भाई के इंटरव्यू को लेकर अफसोस था। उन्होंने मेरी बात समझी और धीरे-धीरे अपनी इस आदत को छोड़ दिया।